हल्द्वानी: यूओयू की वार्षिक परीक्षा में शामिल होंगे 61 हजार परीक्षार्थी
हल्द्वानी, अमृत विचार। यूओयू वार्षिक परीक्षाएं कराएगा। परीक्षा 61 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हेांगे। परीक्षा के लिए नियम भी तैयार किए गए हैं। यूओयू ने सत्र 2020-21 की वार्षिक परीक्षाएं कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी की अध्यक्षता में बुधवार को परीक्षा समिति की बैठक हुई। समिति ने निर्णय …
हल्द्वानी, अमृत विचार। यूओयू वार्षिक परीक्षाएं कराएगा। परीक्षा 61 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हेांगे। परीक्षा के लिए नियम भी तैयार किए गए हैं। यूओयू ने सत्र 2020-21 की वार्षिक परीक्षाएं कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी की अध्यक्षता में बुधवार को परीक्षा समिति की बैठक हुई।
समिति ने निर्णय लिया कि वार्षिक परीक्षाएं ओएमआर शीट के माध्यम से कराई जाएंगी। इसमें प्रमाणपत्र, डिप्लोमा के अलावा पीजी डिप्लोमा, स्नातक/स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर व अंतिम वर्ष के परीक्षार्थी ही भाग लेंगे। शेष कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को सत्रीय कार्य के आधार पर प्रमोट किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने कहा कि स्नातक स्तर पर प्रत्येक विषयों के दो-दो प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं एक साथ कराई जाएंगी। यदि बीए तृतीय वर्ष में इतिहास के दो प्रश्नपत्र हैं तो दोनों के प्रश्नपत्र एक साथ ही दो खंडों में होंगे। जो एक-एक घंटे में हल करने होंगे। एक खंड में दो-दो अंकों के 40 सवाल होंगे। कहा कि इस परीक्षा में करीब 61 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इन सभी छात्रों के ऑनलाइन सत्रीय कार्य 26 जुलाई से शुरू करा दिए जाएंगे। बैठक में प्रो. एलके सिंह, प्रो. पीएस बिष्ट, प्रो. एचपी शुक्ल, प्रो. दुर्गेश पंत, प्रो. गिरीजा पांडेय, प्रो. एके नवीन, वित्त नियंत्रक रूचिता तिवारी आदि मौजूद रहे।
