पाकिस्तान से लगती भारतीय सीमा में देखा गया ड्रोन, जवानों ने की फायरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुरदासपुर। पाकिस्तान अपनी ड्रोन नीति से बाज नहीं आ रहा और इसी नीति के चलते आज फिर पाक सीमा से लगे गुरदासपुर जिले की सीमा पर आज तड़के सवा चार बजे एक ड्रोन डेरा बाबा नानक टाऊन पोस्ट के पास देखा गया। सूत्रों के अनुसार आज सुबह लगभग 4-26 बजे सीमा सुरक्षा बल की 10 …

गुरदासपुर। पाकिस्तान अपनी ड्रोन नीति से बाज नहीं आ रहा और इसी नीति के चलते आज फिर पाक सीमा से लगे गुरदासपुर जिले की सीमा पर आज तड़के सवा चार बजे एक ड्रोन डेरा बाबा नानक टाऊन पोस्ट के पास देखा गया। सूत्रों के अनुसार आज सुबह लगभग 4-26 बजे सीमा सुरक्षा बल की 10 बटालियन के जवानों ने डेरा बाबा नानक टाऊन पोस्ट के पास एक ड्रोन को पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में आते देखा तो जवानों ने चार राऊंड फायर किए जिससे ड्रोन वापस पाकिस्तान की तरफ चला गया।

सूत्रों के अनुसार यह ड्रोन पाकिस्तान की खोखर बंद पोस्ट से संचालित किया जा रहा था तथा यह ड्रोन इसी पोस्ट पर वापस जाकर उतरा। सूचना मिलते ही सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी मौके पर पंहुचे तथा ईलाके मे सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सं शर्मा

संबंधित समाचार