अल्मोड़ा: गांजा तस्करी कर ले जा रहे दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा, अमृत विचार। भिकियासैंण पुलिस ने नागचूलाखाल क्षेत्र से गांजा एकत्र कर ले जा रहे दो युवकों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ भतरौंजखान थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। भिकियासैंण के चौकी प्रभारी मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए अपनी टीम के साथ चौकी तिराहे पर चेकिंग …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। भिकियासैंण पुलिस ने नागचूलाखाल क्षेत्र से गांजा एकत्र कर ले जा रहे दो युवकों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ भतरौंजखान थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
भिकियासैंण के चौकी प्रभारी मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए अपनी टीम के साथ चौकी तिराहे पर चेकिंग अभियान पर थे। अभियान के दौरान संदेह होने पर स्प्लेंडर बाइक संख्या यूके-19ए-3606 की चेकिंग की गई तो उसमें सवार प्रकाश चंद्र(38)पुत्र ग्राम गेबुआखास, जिला नैनीताल और मनीष आर्य (28) पुत्र पूरन राम निवासी ग्राम गेहूंआडील, जिला नैनीताल के पास से करीब तैंतीस हजार दो सौ रुपये मूल्य का आठ किलो तीन सौ गांजा बरामद किया गया।
सामंत ने बताया कि दोनों युवक नागचूलाखाल क्षेत्र से गांजा एकत्र कर उसे महंगे दामों में बेचने के लिए नैनीताल जिले की ओर ले जा रहे थे। दोनों अभियुक्त प्राइवेट नौकरी करते हैं। सामंत ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भतरौंजखान थाने में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि तस्करी में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम में मनोज रावत, कवींद्र सिंह, देवराज सिंह, सुरेश कोरंगा आदि मौजूद रहे।
