देहरादून: जोशीमठ में स्थापित होगा वेद अध्ययन केंद्र
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की बैठक में जोशीमठ में श्री बद्रीनाथ वेद वेदांग स्नात्तकोतर संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ की अध्यासन वाली भूमि पर वेद अध्ययन केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बोर्ड द्वारा धार्मिक मान्यताओं को देखते हुए बद्रीनाथ, केदारनाथ, …
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की बैठक में जोशीमठ में श्री बद्रीनाथ वेद वेदांग स्नात्तकोतर संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ की अध्यासन वाली भूमि पर वेद अध्ययन केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बोर्ड द्वारा धार्मिक मान्यताओं को देखते हुए बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री मन्दिरों के गर्भगृह से सजीव प्रसारण न करने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम स्थित मंदिरों में पुरानी परम्पराएं चलती रहेंगी।ॉ
राज्य सरकार का कार्य मंदिर की आंतरिक व्यवस्थाओं पर अधिकार करना नहीं, बल्कि सहयोग करना है। हमारा उद्देश्य मंदिर परिसरों की सुविधाओं के विकास में सहयोगी बनना है।
