बनबसा: पुलिस ने स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे…
बनबसा, अमृत विचार। पुलिस ने दो तस्करों को 5.13 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी के आदेशानुसार मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीमांत क्षेत्र की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम शुक्रवार शाम बमनपुरी …
बनबसा, अमृत विचार। पुलिस ने दो तस्करों को 5.13 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एसपी के आदेशानुसार मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीमांत क्षेत्र की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम शुक्रवार शाम बमनपुरी तिराहे के पास विशेष चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक से आए टनकपुर निवासी आमिर (26) और आरिश (19) को रोककर तलाशी ली गई तो आमिर के पास से तीन ग्राम और आरिश के पास से 2.13 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से स्मैक की तस्करी कर रहे हैं और पुलिस से बचने के लिए बाइक से तस्करी करते हैं। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेने के साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम में सीओ अविनाश वर्मा, थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी, एसआई दीवान सिंह, गोविंद सिंह, कांस्टेबल जीवन पांडे, मंजीत सिंह, अभिनंदन शामिल थे।
