अल्मोड़ा: बूथ कमेटियों को मजबूत बनाए कार्यकर्ता- कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। भाजपा की प्रदेश सरकार से आम आदमी त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है। इसलिए अब जनता की निगाहें कांग्रेस पार्टी पर टिकी हुई है। इसलिए कार्यकर्ता बूथ कमेटियों को मजबूत करें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडऩे का प्रयास करें। यह बात जागेश्वर …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। भाजपा की प्रदेश सरकार से आम आदमी त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है। इसलिए अब जनता की निगाहें कांग्रेस पार्टी पर टिकी हुई है। इसलिए कार्यकर्ता बूथ कमेटियों को मजबूत करें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडऩे का प्रयास करें।

यह बात जागेश्वर विधानसभा के भट्टखोला और ढाणामटेना गांवों में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में आम आदमी का जीवन मुश्किल हो गया है।

भाजपा नेताओं ने चुनावों के दौरान जो वायदे किए थे, वह आज तक पूरे नहीं हो पाए हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण दैनिक उपयोग की सामग्री आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रही हैं। जबकि बेरोजगारी के चलते कोरोना काल में भी लोग पलायन को मजबूर हैं। सतवाल ने कहा कि अब प्रदेश में विकास के लिए कांग्रेस पार्टी के अलावा और कोई विकल्प शेष नहीं रह गया है। इसलिए कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडऩे का प्रयास करें। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ली।

बैठक में पूरन पांडे, रमेश रौतेला, अनिल मेर, भूपाल राम, देवेंद्र रौतेला, राजेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, दीपा रौतेला, ईश्वरी लाल, दिनेश आर्या, सुंदर लाल, किशन राम, प्रताप राम आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार