रामनगर: लाइट एंड साउंड शो के लिए भूमि चयन की कवायद शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। कॉर्बेट में पर्यटकों के लिए लाइट एंड साउंड शो की घोषणा को अमलीजामा पहनाने की तैयारियां शुरू कर दी गयी है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा लाइट एंड साउंड शो के लिए कई जगहों को देखा गया जिनमें कोसी बैराज स्थित स्मृति वन टेढ़ा गांव स्थित वन विभाग की चौकी के सामने, कोसी …

रामनगर, अमृत विचार। कॉर्बेट में पर्यटकों के लिए लाइट एंड साउंड शो की घोषणा को अमलीजामा पहनाने की तैयारियां शुरू कर दी गयी है।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा लाइट एंड साउंड शो के लिए कई जगहों को देखा गया जिनमें कोसी बैराज स्थित स्मृति वन टेढ़ा गांव स्थित वन विभाग की चौकी के सामने, कोसी बैराज स्थित सिंचाई विभाग की कैंटीन के पास वाली ज़मीन और आम डंडा क्षेत्र में वन निगम के डिपो के पीछे वाली जमीन मुख्य रहीं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा लाइट एंड साउंड शो की घोषणा रामनगर में की गई थी, जिसको लेकर इन दिनों स्थान चयन की प्रक्रिया चल रही है। निरीक्षण के दौरान कॉर्बेट के डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर कल्याणी, कोसी रेंज के रेंजर ललित जोशी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट और विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी मौजूद रहे।

कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि लाइट एंड साउंड शो के तहत पर्यटकों को कॉर्बेट नेशनल पार्क का इतिहास, यहां के वन्यजीवों एवम जैव विविधता के बारे में जानकारी दी जाएगी। लाइट एंड साउंड शो के स्थान के लिए इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि वह कार्बेट के शांत क्षेत्र से 500 मीटर की दूरी पर स्थापित हो।

संबंधित समाचार