नैनीताल-हल्द्वानी हाइवे में वाहन की चपेट में आने से एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में आमपड़ाव के पास शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम देवेश बोरा उम्र 40 साल पुत्र स्व. बिशन सिंह बोरा निवासी ग्राम गांजा है। जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में आमपड़ाव के पास शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम देवेश बोरा उम्र 40 साल पुत्र स्व. बिशन सिंह बोरा निवासी ग्राम गांजा है।

जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी इंचार्ज जेगा सिंह संधू ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिली कि आमपड़ाव के पास एक युवक गिरा पड़ा हुआ है, जिसके सिर पर गंभीर चोट है।

पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। उसका सिर फटा हुआ था। आशंका है कि घर को आते हुए वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। घटना कल देर रात या आज तड़के की मानी जा रही है। मृतक अविवाहित और मजदूरी करता था।

संबंधित समाचार