बागेश्वर: राज्य स्थापना दिवस पर नैनीताल में होगी राज्य स्तरीय बैठक
बागेश्वर, अमृत विचार। राज्य की संस्कृति व विकास में योगदान के उद्देश्य से गठित अपनी धरोहर मंच की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में तय किया कि हरेला पर्व के बाद मंच द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर नैनीताल में राज्य स्तरीय सम्मेलन किया जाएगा। निर्णय लिया कि मंच राज्य में प्रेशर ग्रुप के माध्यम से …
बागेश्वर, अमृत विचार। राज्य की संस्कृति व विकास में योगदान के उद्देश्य से गठित अपनी धरोहर मंच की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में तय किया कि हरेला पर्व के बाद मंच द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर नैनीताल में राज्य स्तरीय सम्मेलन किया जाएगा। निर्णय लिया कि मंच राज्य में प्रेशर ग्रुप के माध्यम से कार्य करते हुए जनता की मदद करेगी।
मंच के अध्यक्ष व पूर्व पुलिस महानिरीक्षक गणेश मर्तोलिया की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में हुई बैठक की अघ्यक्षता करते हुए श्री मर्तोलिया ने कहा कि मंच जनता की मदद करेगी। सचिव विजय भट्ट ने कहा कि मंच सभी जनपदों में राज्य की संस्कृति के संरक्षण, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा का
प्रचार-प्रसार के साथ जनता को सुविधाएं दिलाने का प्रयास करेगी। इसके अलावा राज्य व राज्य के बाहर समान विचारधारा के लोगों को इसमें जोड़ा जा रहा है। बैठक में तय किया कि मंच द्वारा शीघ्र ही पहाड़ के उत्पादों को बाजार देने, राज्य में पर्यटन आदि पर कार्य किया जाएगा। इसके अलावा शीघ्र ही जनपद के एक पिछडे़ गांव को मंच गोद लेगा तथा वहां पर कार्य करेगा। मंच के उददेश्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक जिले में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में लवेंद्र सिंह चिलवाल, सुरेश कांडपाल, मनमोहन चौधरी, मनोज पंत, कैलाश अंडोला, रुचि साह, शमशेर सिंह, अशोक लोहुमी, चंदन सिंह किरौला उपस्थित थे। जबकि विभिन्न जनपदों से कई कोर कमेटी के सदस्य वर्चुअल रूप से जुडे
ये बने जिला प्रभारी
बैठक में विभिन्न जनपदों के प्रभारियों की तैनाती की गई। जिसमें नैनीताल के लिए मनमोहन चौधरी, अल्मोड़ा के लिए लवेंद्र चिलवाल, बागेश्वर के लिए सुरेश कांडपाल, पिथौरागढ़ के लिए कैलाश अंडोला, चंपावत के लिए दिवाकर पांडे, ऊधमसिंह नगर के लिए शंकर पांडे को प्रभारी बनाया गया।
