हल्द्वनी: तीसरी लहर को देखते आगे बढ़ाया जा सकता है कोरोना कर्फ्यू
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के दर लगातार कम होते जा रही है, लेकिन तीसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार कोविड कर्फ्यू को एक सप्ताह आगे बढ़ा सकती है। इसके तहत राज्य सरकार आज नई गाइड लाइन जारी करेगी। बता दें कि कल सुबह 6 बजे कोविड कर्फ्यू की गाइड लाइन खत्म …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के दर लगातार कम होते जा रही है, लेकिन तीसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार कोविड कर्फ्यू को एक सप्ताह आगे बढ़ा सकती है। इसके तहत राज्य सरकार आज नई गाइड लाइन जारी करेगी। बता दें कि कल सुबह 6 बजे कोविड कर्फ्यू की गाइड लाइन खत्म हो रही है।
हालांकि सरकार ने कर्फ्यू में पहले से ही रियायतें दी हैं। इसमें सप्ताह में 6 दिन सुबह आठ से शाम सात बजे बाजार खोलेने की अनुमति दी है। वर्तमान में सरकार ने स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर ऑडिटोरियम अग्रिम आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
