नैनीताल: आशा वर्कर विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक व जिला मुख्यालय पर देंगीं धरना
नैनीताल, अमृत विचार। एक्टू व सीटू से जुड़ीं आशा यूनियन विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 23 जुलाई को ब्लॉक मुख्यालयों पर 30 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर संयुक्त आंदोलन करने का फैसला लिया है। आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने बताया कि ऐक्टू व सीटू से जुड़ी कार्यकत्रियां विभिन्न मांगों को …
नैनीताल, अमृत विचार। एक्टू व सीटू से जुड़ीं आशा यूनियन विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 23 जुलाई को ब्लॉक मुख्यालयों पर 30 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर संयुक्त आंदोलन करने का फैसला लिया है।
आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने बताया कि ऐक्टू व सीटू से जुड़ी कार्यकत्रियां विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त रूप से आंदोलन करने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार आशा वर्करों से अत्यधिक कार्य करवा रही है किंतु मानदेय के नाम पर कुछ भी नहीं दे रही है। बीते माह 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोरोना काल में बेहतरीन सेवा देने के लिए आशा वर्करों को दस हजार रुपए का प्रोत्साहन देने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक यह रकम आशा वर्करों के खाते में नहीं आई है। वहीं, अगले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इसका कोई संज्ञान नहीं लिया गया जबकि आशा वर्करों ने कई बार इन मांगों को उठाया।
कमला कुंजवाल ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग करते है की वह आशा वर्करों की विभिन्न मांगों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उनकी मांगे पूरी करें। इस मांग को लेकर आशा वर्करों 23 जुलाई को ब्लॉक मुख्यालय व 30 जुलाई को जिला मुख्यालय पर आंदोलन करेंगी। यदि उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो वह देहरादून में राज्यस्तरीय आंदोलन करेंगी। इसके बावजूद भी सरकार ने आनाकानी करी वह हड़ताल करेंगी।
