हल्द्वानी: आशाओं के श्रम का शोषण कर रही है सरकार-पांडेय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ऐक्टू व सीटू से जुड़ी आशा यूनियनें पूरे प्रदेश में 23 जुलाई 2021 से चरणबद्ध तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करेंगी। यह जानकारी ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महामंत्री डॉ कैलाश पांडेय ने दी। कहा कि मोदी सरकार आशाओं समेत सभी महिला कामगारों का खुला …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ऐक्टू व सीटू से जुड़ी आशा यूनियनें पूरे प्रदेश में 23 जुलाई 2021 से चरणबद्ध तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करेंगी। यह जानकारी ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महामंत्री डॉ कैलाश पांडेय ने दी। कहा कि मोदी सरकार आशाओं समेत सभी महिला कामगारों का खुला शोषण कर रही है।

इस सरकार ने कामगारों के अधिकारों को खत्म करने के लिए श्रम कानूनों को खत्म कर दिया है। यह सरकार मुफ्त में जमकर काम कराने के फार्मूले पर चल रही है और आशाओं इसने बंधुवा मजदूर बना कर रख दिया है। बताया कि 23 जुलाई को ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे। उसके पश्चात 30 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर आशाएं प्रदर्शन करेंगी। इसके बाद भी अगर समाधान न हुआ तो राजधानी देहरादून में राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा । इसके बाद भी सरकार नहीं मानी तो हड़ताल ही अंतिम विकल्प होगा।

संबंधित समाचार