नैनीताल: सावन के पहले सोमवार पर नैना देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
नैनीताल, अमृत विचार। सावन का महीना शिवजी का सबसे प्रिय माह माना जाता है और इसी कारण शिव भक्तों के लिए भी सावन माह बेहद खास होता हैं। सावन के पहले सोमवार को मां नैना देवी मंदिर समेत नगर के अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मंदिरों में …
नैनीताल, अमृत विचार। सावन का महीना शिवजी का सबसे प्रिय माह माना जाता है और इसी कारण शिव भक्तों के लिए भी सावन माह बेहद खास होता हैं। सावन के पहले सोमवार को मां नैना देवी मंदिर समेत नगर के अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मंदिरों में पहुंच भगवान शंकर के दर्शन के बाद जलाभिषेक के साथ बेलपत्र अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
हालांकि बारिश व कोविड के चलते भक्तों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रहीं, लेकिन भक्त सुबह से शाम तक शिवजी की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते रहें। वहीं नगर के गुफा महादेव, हनुमानगढ़ी, तल्लीताल वैष्णो देवी, ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी, शनि मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भक्तों की संख्या कमी रहीं।
नैना देवी मंदिर के पुजारी पंडित बसन्त बल्लभ जोशी ने बताया कि सुबह से ही भक्तों का मंदिर में आने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिसके बाद कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया। भक्तों ने भी सेनेटाइजर व समाजिक दूरी का पालन करते हुए भक्तों ने शिव की आराधना की।
