रामनगर: पेयजलापूर्ति सुचारू नहीं करने पर तालाबंदी की दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। पानी की किल्लत से परेशान मोतीमहल के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लोगों ने सोमवार को जलसंस्थान के ईई को ज्ञापन सौंपते हुए पेयजलापूर्ति सुचारू करने की मांग की है। लागों ने जल्द पानी की सप्लाई नहीं करने पर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है। बम्बाघेर, मोतीमहल …

रामनगर, अमृत विचार। पानी की किल्लत से परेशान मोतीमहल के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लोगों ने सोमवार को जलसंस्थान के ईई को ज्ञापन सौंपते हुए पेयजलापूर्ति सुचारू करने की मांग की है। लागों ने जल्द पानी की सप्लाई नहीं करने पर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है।

बम्बाघेर, मोतीमहल के लोगों ने कहा कि जब से बांगाजाल पेयजल की नई लाइन लगी है तब से उनके मोहल्ले में पानी की किल्लत होने लगी है। लोगों को दैनिक उपयोग के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है।

लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। कहा कि अगर मांग पूरी नहीं की गई तो वह जल संस्थान कार्यालय का घेराव कर कार्यालय में तालाबंदी करेंगे। ज्ञापन देने वालों में राजीव अग्रवाल, चंचल गोला, महेश कश्यप, नरेश, अशोक, हरिओम, नौबत, राम अवतार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार