भीमताल: मशरूम उत्पादन बढ़ाएगी किसानों की आजीविका
भीमताल, अमृत विचार। ध्येय संस्था के पदाधिकारियों ने रामगढ़ ब्लॉक के पंगराड़ी, बजेठा, अनोठी और पोखरी के ग्रामीणों के साथ बैठक की। संस्था के अध्यक्ष और एडवोकेट हरीश चंद्र राहुल ने लोगों को मशरूम उत्पादन से खुद की आजीविका मजबूत करने को कहा। राहुल ने कहा कि जल्द ग्रामीणों को मशरूम प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण …
भीमताल, अमृत विचार। ध्येय संस्था के पदाधिकारियों ने रामगढ़ ब्लॉक के पंगराड़ी, बजेठा, अनोठी और पोखरी के ग्रामीणों के साथ बैठक की। संस्था के अध्यक्ष और एडवोकेट हरीश चंद्र राहुल ने लोगों को मशरूम उत्पादन से खुद की आजीविका मजबूत करने को कहा। राहुल ने कहा कि जल्द ग्रामीणों को मशरूम प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के माध्यम से लोग घरों में मशरूम का उत्पादन कर अपनी आजीविका चला सकेंगे। इसके साथ ही संस्था की ओर से सिलाई और कंम्प्यूटर का भी निशुल्क प्रशिक्षण दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए संस्था हर ग्राम पंचायतों में बैठक कर वहां के ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने का प्रयास कर रहा है। इस दौरान ग्रामीणों को मास्क और सैनिटाइजर भी बांटे। इस मौके पर प्रधान जगदीश चंद्र जोशी, देवेंद्र सिंह, नितेश सिंह, निपुन देवलिया, पूजा बिष्ट, दीपा नयाल, हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
