काशीपुर: भूमि पर कब्जे का विरोध करने पर महिला पर तलवार से हमला
काशीपुर, अमृत विचार। ग्राम कुंडा में एक महिला ने अपने जमीन पर कब्जे करने का विरोध किया तो जमीन पर कब्जे के नीयत से पहुंचे लोगों ने महिला के सिर पर तलवार से वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से महिला को हायर …
काशीपुर, अमृत विचार। ग्राम कुंडा में एक महिला ने अपने जमीन पर कब्जे करने का विरोध किया तो जमीन पर कब्जे के नीयत से पहुंचे लोगों ने महिला के सिर पर तलवार से वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल महिला के पति अजमत अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की सुबह ग्राम कुंडा में उसकी पत्नी जमीला बेगम खेत में काम करने जा रही थी इसी दौरान उनके पड़ोसी अली हसन और मेहंदी हसन अपने दोनों पुत्रों के साथ मिलकर खेत पर कब्जे की नियत से मेड़ काट रहे थे।
जमीला ने खेत में पहुंचकर इन लोगों को मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गए। वह जमीला के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान मेहंदी हसन व सलमान ने तलवार और फावड़े से महिला के सिर पर हमला कर दिया। महिला लहूलुहान होकर खेत में गिर गई। महिला को जान से मारने के नियत से उसके खेत में गिर जाने के बावजूद भी उसपर डंडों से ताबातोड़ हमले किए गए। इसी दौरान जमीला की पुत्री घटनास्थल पर पहुंच गई और उसने शोर मचा दिया।
आसपास के ग्रामीणों के आ जाने पर चारों आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।परिजनों महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत नाजुक देख उसे बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बरेली में उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। कुंडा थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी अली हसन व मेहंदी हसन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
