बरेली: नयी परंपरा न डालें, घर के अंदर करें कुर्बानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ईइ-उल-अजहा एवं सावन माह के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। आपसी सौहार्द्र एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाए जाने को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी लगातार धर्मगुरुओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। जिलेभर के सभी थानों में बैठकें हो चुकी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में …

बरेली, अमृत विचार। ईइ-उल-अजहा एवं सावन माह के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। आपसी सौहार्द्र एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाए जाने को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी लगातार धर्मगुरुओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। जिलेभर के सभी थानों में बैठकें हो चुकी हैं।

सोमवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में ईद और सावन माह के दृष्टिगत हिन्दू और मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए दो गज की दूरी का पालन करना अनिवार्य है। विगत वर्ष की भांति इस बार भी शांति व्यवस्था के साथ ईद त्योहार को मनाएं। कोई नई परम्परा न डाली जाए। कुर्बानी घर के अन्दर ही की जाए। बाहर न करें।

कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक करते डीएम नितीश कुमार

उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा की नमाज मस्जिदों व ईदगाह में कोरोना से संबंधित शासन के दिशा निर्देशानुसार अदा की जाए। किसी भी दशा में भीड़ एकत्र न करें। बैठक में धर्मगुरुओं ने साफ-सफाई और बिजली-पानी की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के सुझाव रखे। जिस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम व अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग को ईद तथा सावन माह पर्व के अवसर पर विद्युत, पानी तथा साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

कहा मस्जिद तथा मंदिरों के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद रखें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि मस्जिद व मन्दिर परिसरों के बाहर पुलिस तैनात रहेगी। सभी लोगों से ईद का त्योहार घर पर रहकर मनाने की अपील की।

संबंधित समाचार