हल्द्वानी: होटल में पार्टी के बीच पूर्व सैनिक की हालत बिगड़ी, मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के एक होटल में पार्टी के दौरान पूर्व सैनिक की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पूर्व सैनिक का पोस्टमॉर्टम कराने के साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चमोली निवासी पूर्व सैनिक सुरेश सिंह दानू (44) …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के एक होटल में पार्टी के दौरान पूर्व सैनिक की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पूर्व सैनिक का पोस्टमॉर्टम कराने के साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार चमोली निवासी पूर्व सैनिक सुरेश सिंह दानू (44) पुत्र केसर सिंह यहां भट्ट कॉलोनी मुखानी में किराए के मकान में रहता था। सोमवार रात वह अपने संबंधी कपकोट निवासी नरेंद्र सिंह और बागेश्वर निवासी मनोज तड़ागी के साथ नैनीताल रोड स्थित एक होटल के एक कमरे में रुका था।
तीनों संबंधियों ने कमरे में बैठकर शराब पी। इस बीच सुरेश की हालत बिगड़ गई। उसे खून की उल्टी हुई। होटल कर्मियों की मदद से सुरेश को बेस अस्पताल लाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चुरी भेज दिया।
इसके साथ ही मामले में संदिग्ध दोनों संबंधियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी। इससे जांच की दिशा तय होगी। घटना के वक्त मृतक के साथ मौजूद लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों की शिकायत का भी इंतजार किया जा रहा है।
