नैनीताल: कार के ऊपर बोल्डर गिरा और हो गया एक दर्दनाक हादसा
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल के मंगोली में बूढ़ा पहाड़ के पास गुड़गांव से नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों की कार के ऊपर बोल्डर गिर गया जिसमें कार सवार पर्यटक हनुमंत तलवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि घटना में उनकी पत्नी मीना तलवार गंभीर रूप से घायल हो गई जिनको 108 के …
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल के मंगोली में बूढ़ा पहाड़ के पास गुड़गांव से नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों की कार के ऊपर बोल्डर गिर गया जिसमें कार सवार पर्यटक हनुमंत तलवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि घटना में उनकी पत्नी मीना तलवार गंभीर रूप से घायल हो गई जिनको 108 के माध्यम से हल्द्वानी के हायर सेंटर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गुड़गांव से दंपत्ति अपनी कार संख्या एच आर 26 सी डब्ल्यू 0789 से मुक्तेश्वर घूमने जा रहें थे तभी मंगोली के पास अचानक पहाड़ी से बोल्डर उनकी गाड़ी के ऊपर जा गिरा जिससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, गाड़ी के ऊपर भारी बोल्डर गिरने से गुड़गाव निवासी हनुमंत तलवार की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी पत्नी मीना तलवार गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस दौरान वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों द्वारा इसकी सूचना मंगोली चौकी को दी गई सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची मंगोली व कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी के ऊपर गिरे बोल्डरों को हटाया। जिसमें मृतक हनुमंत तलवार भारी बोल्डर की चपेट में आने से बुरी तरह से वाहन के अंदर फस हुए मिले वहीं उनकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गई जिन्हें तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल बीडी पांडे लाया गया वहीं मृतक को मोर्चरी में रख दिया है।
कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर की चपेट में आने से दिल्ली निवासी हनुमंत तलवार की मौके पर ही मौत हो गई औऱ शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. धामी ने बताया कि हनुमंत की मौके ओर मौत हो गई थी और उनकी पत्नी मीना तलवार की गम्भीर स्थिति को देखते हुए बीडी पांडे अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
