अब उत्तराखंड के बागानों में भी लहलहाएगी चाय की फसल
रमेश जड़ौत, अल्मोड़ा। अब उत्तराखंड की चाय की चुस्की सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि देशवासी भी ले सकेंगे। शासन ने प्रदेश में उद्यान विभाग के 114 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले बागानों को अब टी बोर्ड को हस्तातंरित कर दिया है। इसके बाद टी बोर्ड इन बागानों में चाय की खेती शुरू करने जा रहा है। …
रमेश जड़ौत, अल्मोड़ा। अब उत्तराखंड की चाय की चुस्की सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि देशवासी भी ले सकेंगे। शासन ने प्रदेश में उद्यान विभाग के 114 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले बागानों को अब टी बोर्ड को हस्तातंरित कर दिया है। इसके बाद टी बोर्ड इन बागानों में चाय की खेती शुरू करने जा रहा है।
प्रदेश में व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार गंभीर है। पर्वतीय जिलों में पैदा होने वाली चाय की डिमांड को देखते हुए राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि प्रदेश में चाय की खेती को और अधिक बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए उद्यान विभाग के 114 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले बागानों को अब टी बोर्ड को हस्तांतरित कर दिया गया है। इन बागानों में अब टी बोर्ड चाय की पैदावार शुरू करेगा। यहां से उत्पादित चाय को राज्य के साथ समूचे देश में सप्लाई किया जाएगा। इससे सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी और भूमि का भी सदुपयोग हो सकेगा। इसी के साथ ही पर्वतीय जिलों में व्यावसायिक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। देश और विदेश में उत्तराखंड की चाय की डिमांड भी पूरी हो सकेगी।
पर्वतीय जिलों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
बागानों में चाय की खेती होने से पर्वतीय जिलों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। अधिकारियों के अनुसार, चाय की खेती, पैकिंग, वितरण, मार्केटिंग आदि कामों में स्थानीय लोगाों को घर पर ही रोजगार मिल सकेगा। घर पर ही आय होने से पलायन की रोकथाम होगी और कोरोना काल में लौटे प्रवासियों, महिलाओं को रोजगार मिलेगा। यह अवसर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा।
कहां कितनी भूमि (बागान)की गई हस्तांतरित
चमोली – 2 हेक्टेयर
टिहरी -10 हेक्टेयर
चंपावत -21 हेक्टेयर
अल्मोड़ा – 61 हेक्टेयर
नैनीताल -20 हेक्टेयर
चाय उत्पादन को रोजगार का जरिया बनाकर इससे अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उद्यान विभाग के बागान टी बोर्ड को हस्तांतरित हो चुके हैं। अब यहां चाय उत्पादन की कवायद शुरू की जाएगी।-अनिल खोलिया, वित्त अधिकारी, उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड
