हल्द्वानी: कांग्रेस ने कहा- भाजपा के राज में महंगाई डायन अब डायनासौर बना चुकी है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी को लेकर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार को फेल बताया। बुधवार को कालाढूंगी रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में महिला कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी परविंदर कौर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार …

हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी को लेकर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार को फेल बताया। बुधवार को कालाढूंगी रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में महिला कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी परविंदर कौर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने देश-प्रदेश में बढ़ती महंगाई जैसे आमजन से जुड़े मुद्दों पर आंखें मूंद ली हैं। डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। दाल-चावल, सब्जी से राशन तक आमजन की जिंदगी के लिए जरूरी चीजें महंगी  हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई डायन आज डायनासौर बन चुकी है और जनता की गाढ़ी कमाई को लूट रही है।

राष्ट्रीय सचिव महिला कांग्रेस मंजू तिवारी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में आज एक आम गृहणी का रसोई बजट बिगड़ गया है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार को अभी तक के इतिहास की सबसे असफल सरकार करार दिया।

प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि वर्तमान में जिस तरीके से पूरे देश में महंगाई, बेरोजगारी को लेकर आम जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री उद्योगपति दोस्तों को लाभ दिलाने में व्यस्त हैं।

प्रदेश कोआर्डिनेटर हरमीत कौर ने कहा कि भाजपा ने राज्य को मुख्यमंत्री बनाने की प्रयोगशाला बनाकर रख दिया है। अब ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।  कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने किया।

= ये रहे मौजूद =

मधु सांगली, विमला सांगली, विद्या, नीमा भट्ट, सरस्वती, सीमा भटनागर, चंपा चिलवाल, कमला पंत, विद्या जोशी, रेनू पांडे, कुंती बिष्ट, दीपक बिष्ट, मधु पांडे, चंद्रा महरा, जानकी पांडे, लीला देवी, भगवती बिष्ट, मालती, पुष्पा, विमला, बसंती, धनी दुम्का, भोला भट्ट, संजय बिष्ट, संदीप भेसौड़ा आदि मौजूद रहीं।

संबंधित समाचार