अल्मोड़ा: खराब मौसम में भी जागेश्वरधाम में पहुंचे श्रद्धालु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। सावन के महीने में खराब मौसम के बाद भी विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। यहां आकर श्रद्धालु मंदिर के दर्शन के अलावा पूजा पाठ और विभिन्न प्रकार के संस्कार आयोजित करवा रहे हैं। बीते दिनों जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए कुछ …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। सावन के महीने में खराब मौसम के बाद भी विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। यहां आकर श्रद्धालु मंदिर के दर्शन के अलावा पूजा पाठ और विभिन्न प्रकार के संस्कार आयोजित करवा रहे हैं।

बीते दिनों जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए कुछ शर्तों पर जागेश्वर धाम के दर्शन और यहां पूजा अर्चना की अनुमति कुछ शर्तों पर दे दी थी। जिसके बाद से अब यहां श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु यहां आकर मंदिर के दर्शन कर रहे हैं। साथ पार्थिव पूजन के साथ ही विभिन्न प्रकार के संस्कारों का आयोजन भी कर रहे हैं।जागेश्वर धाम में इन दिनों सभी होटल श्रद्धालुओं से खचाखच भरे हुए हैं।

मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कोविड को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। जिन्हें आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। उपजिलाधिकारी मोनिका ने बताया कि फिलहाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के रैंडम सैंपल लिए जा रहे हैं। यदि किसी श्रद्धालु में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो कोविड गाइड लाइन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार