हल्द्वानी: भारी बारिश से नैनीताल जिले के 11 मार्ग बाधित, यलो अलर्ट जारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में हो रही लगातार बारिश से जन जीवन पर असर देखने को मिल रहा है। मानसूनी बारिश से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने से कई राज्य मार्ग व ग्रामीण मार्ग बाधित हो गए हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई ग्रामीण इलाकों को संपर्क टूट गया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में हो रही लगातार बारिश से जन जीवन पर असर देखने को मिल रहा है। मानसूनी बारिश से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने से कई राज्य मार्ग व ग्रामीण मार्ग बाधित हो गए हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई ग्रामीण इलाकों को संपर्क टूट गया है। वहीं मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से कई जगहों स्थानों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है। कुमाऊं की करीब 50 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
प्रदेश में लगातार बारिश से मैदानों समेत पहाड़ी इलाकों में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसमें अल्मोड़ा जिले की 6 सड़क क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही बंद हो गयी है। नैनीताल जिले के 11 सड़के बारिश से बाधित हैं। लोनिवि द्वारा सड़कों को सुचारु करने का कार्य जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी दिनों में बारिश को देखते हुए जिले के पर्वतीय इलाकों में येलो अलर्ट जारी है।
जिले में पिछले दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से जिले के 3 राज्य मार्ग और 8 मोटर मार्ग बाधित है। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। मैदानी इलाकों में तेज बारिश से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि आज से मैदानी इलाकों में मौसम करवट बदलेगा।
इससे मैदानी इलाकों में हल्के बादल व हल्की बौछारें हो सकती है। जबकि पर्वतीय इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मानसूनी बारिश आफत का सबब बन गई है। पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश से पर्वतीय व मैदानी इलाके जलमग्न हो गए हैं। हल्द्वानी में सुबह तेज बारिश के बाद शाम को हल्की धूप खिली। इससे लोगों को लगातार हो रही बारिश से थोड़ा राहत मिली।
मैदानी इलाकों में बारिश से कई इलाकों जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं बाजारों में सन्नाटा देखने को मिला। जिले में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन व यातायात प्रभावित हो गया है। हल्द्वानी में बारिश से नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, तिकोनिया, जेल रोड, मुखानी आदि इलाकों में कई जगह जल भराव हुआ। कई इलाकों में बारिस से निकासी नाले चोक होने से सड़कों व घरों में पानी घुस गया। पर्वतीय इलाकों में बारिश कई स्थानों में भूस्खलन होने कई सड़के बाधित हो गई है।
वहीं बरसाती नाले भी उफान पर आ गये हैं। लगातार हो रही बारिश से खेतीबाड़ी पर भी असर देखने को मिल रहा है। नैनीताल का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 11 डिग्री, हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया।
जिले में ये मार्ग हैं बाधित
रामनगर तल्लीसेठी- बेतालघाट – राज्य मार्ग
काठगोदाम- सिमलियाबैंड – राज्य मार्ग
रानीबाग- भीमताल – राज्य मार्ग
अमृतपुर- बानना ग्रामीण मार्ग
गांधी ग्राम पस्तौला – ग्रामीण मार्ग
बजून- अधौड़ा – ग्रामीण मार्ग
एचएमटी – ब्रेवरी – ग्रामीण मार्ग
मल्यूटी ग्रामीण मार्ग
देवली- महतौली – ग्रामीण मार्ग
छीड़ाखान- अमजड – ग्रामीण मार्ग
सुनकोट मोटर मार्ग
जिले में कहां कितनी बारिश
जगह बारिश
नैनीताल 37 मिमी
काठगोदाम 34 मिमी
कोश्याकुटोली 16.3 मिमी
धारी 40 मिमी
बेतालघाट 15 मिमी
रामनगर 6 मिमी
कालाढूंगी 35 मिमी
मुक्तेश्वर 28.1 मिमी
– गौला बैराज के चेतावनी और खतरे का डिस्चार्ज 10 हजार क्यूसेक व 60 हजार क्यूसेक और कोसी बैराज के चेतावनी व खतरे का डिस्चार्ज 10 हजार क्यूसेक व 76,900 हजार क्यूसेक है। नंधौर नदी के चेतावनी व खतरे का डिस्चार्ज 10 हजार क्यूसेक व 35075 क्यूसेक हैं। जिले में बारिश से 9 भवनों पर आंशिक रुप से क्षति हुई है। जिले में सबसे अधिक वर्षा धारी में 40 एमएम और सबसे कम रामनगर में 6 एमएम रिकार्ड की गयी।
