बनबसा: तस्करों ने साल के पेड़ पर चलाई आरी, वन विभाग बेखबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनबसा, अमृत विचार। बरसात का मौसम आते ही क्षेत्र में लकड़ी तस्कर सक्रिय हो गए हैं, जो बेखौफ होकर जंगल में खड़े पेड़ों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामले में तस्करों ने सैनिक छावनी के पीछे स्थित साल के एक खड़े पेड़ पर आरी चला दी है। तस्कर पूरा पेड़ काटकर ले जा चुके …

बनबसा, अमृत विचार। बरसात का मौसम आते ही क्षेत्र में लकड़ी तस्कर सक्रिय हो गए हैं, जो बेखौफ होकर जंगल में खड़े पेड़ों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामले में तस्करों ने सैनिक छावनी के पीछे स्थित साल के एक खड़े पेड़ पर आरी चला दी है। तस्कर पूरा पेड़ काटकर ले जा चुके हैं। वहीं, वन विभाग इन सबसे बेखबर है।

खटीमा रेंज के अंतर्गत बनबसा क्षेत्र के जंगल में काफी संख्या में साल के पेड़ हैं। सैनिक छावनी के पीछे साल का जंगल है, जिस पर तस्करों की लंबे समय से नजर गढ़ी हुई है। वहीं, वर्तमान में बरसात का मौसम शुरू होते ही तस्करों की जंगलों में घुसपैठ शुरू हो गई है, चूंकि बरसात में वन कर्मियों की पूरे जंगल में गश्त नहीं हो पाती है, जिसका तस्कर बखूबी फायदा उठा रहे हैं।

इधर, दो दिन पहले तस्करों ने सैनिक छावनी के पीछे स्थित मैदान के पास साल के सात फिट गोल और 70 फिट ऊंचे एक खड़े पेड़ को काट डाला और पूरा पेड़ मौके से गायब कर दिया। वहीं, इस बाबत जब विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आया।

संबंधित समाचार