अल्मोड़ा: आशा वर्कर्स को उपलब्ध कराई जाएं सुविधाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। एनआरएचएम के पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आशा कार्यकर्ताओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आज भी आशा कार्यकर्ता सीमित साधनों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। एनआरएचएम के पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आशा कार्यकर्ताओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आज भी आशा कार्यकर्ता सीमित साधनों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सीएम पुष्कर धामी को भेजे ज्ञापन में कर्नाटक ने कहा है कि राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत आशा वर्कर्स को अपने कार्यक्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा संबंधी जानकारी देने, प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने, उपलब्ध सुविधाओं के उपयोग के लिए परामर्श दिए जाने, जटिल केसों को संदर्भित किए जाने, ग्राम स्वास्थ्य योजना बनाने में मदद करने, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किए जाने व महिलाओं से जुड़ी तमाम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

लेकिन सालों से विभाग को अपनी सेवाएं देने के बाद भी उन्हें संतोषजनक मानदेय, भत्ते और अन्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। जिससे उन्हें अपनी आजीविका चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कोरोना काल में आशा कार्यकर्ताओं का बीमा तक नहीं कराया गया है। कर्नाटक ने मांग की है कि आशा कार्यकर्ताओं को स्थाई नियुक्ति दी जाए। साथ ही सेवा के दौरान मृत्यु हो जाने पर उनके परिजनों को उचित मुआवजा भी दिया जाए।

संबंधित समाचार