रानीखेत से हल्द्वानी बेचने ले जा रहे थे चरस, एसओजी ने किया गिरफ्तार
रानीखेत, अमृत विचार। मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीखेत पुलिस और एसओजी की टीम ने तीन लोगों को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों तस्कर चरस को बेचने के लिए हल्द्वानी ले जा रहे थे। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया …
रानीखेत, अमृत विचार। मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीखेत पुलिस और एसओजी की टीम ने तीन लोगों को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों तस्कर चरस को बेचने के लिए हल्द्वानी ले जा रहे थे। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भुजान बैरिसर पर उप निरीक्षक बृजमोहन भट्ट और एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी चेकिंग अभियान पर थे। संदेह होने पर आल्टो कार संख्या यूके-01-ए-1580 की चेकिंग की गई तो उसमें सवार सुनील कुमार पुत्र गिरीश चंद्र निवासी पंतकोटली, रानीखेत, कैलाश चंद पुत्र ख्याल राम ग्राम सोनी, पुष्कर सिंह पुत्र मोहन सिंह ग्राम देवलीखेत के पास से दो किलो 810 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि चरस को बेचने के लिए हल्द्वानी ले जा रहे थे।
एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में कैलाश से पोस्ट आफिस में संविदा पर कार्यरत है। जबकि पुष्कर सिंह टैक्सी चालक और सुनील कुमार खेती का काम करता है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ महरखोला चौकी में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में देवेंद्र तोम्क्याल, दीपक खनका, राजेश भट्ट, भुवन चंद्र, त्रिलोक चंद्र शामिल रहे।
