पंजाब: मोगा में बसों के बीच टक्कर, 2 की मौत, 20 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब के मोगा जिले में शुक्रवार को दो बसों के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि एक बस राज्य परिवहन विभाग की थी और एक निजी मिनी बस थी। पंजाब के मोगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनबीर सिंह गिल …

चंडीगढ़। पंजाब के मोगा जिले में शुक्रवार को दो बसों के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि एक बस राज्य परिवहन विभाग की थी और एक निजी मिनी बस थी।

पंजाब के मोगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि निजी मिनी बस में सवार जो लोग घायल हुए, वे यहां कांग्रेस पार्टी के एक समारोह में शामिल होने आए थे, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू राज्य कांग्रेस इकाई के प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।

प्रदेश इकाई के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी शुक्रवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।

इसे भी पढ़ें…..

भारतीय पहलवान तनु और प्रिया ने खिताब जीतकर रचा इतिहास, दोनों बने विश्व चैम्पियन

संबंधित समाचार