नैनीताल: बीडी पांडे अस्पताल का चिल्ड्रन वार्ड बनेगा बच्चों के लिए खास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी नैनीताल के जिला प्रशासन की पहल से  मल्लीताल स्थित बीडी पाण्डे चिकित्सालय में बन रहे बच्चों के ईलाज के लिए चिर्ल्डन वार्ड को एक आकर्षण के साथ उनके वातावरण में ढालने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। जिसमें वहं के परदों व बेड शीट, दीवारों में कार्टून व टेडीबेयर …

नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी नैनीताल के जिला प्रशासन की पहल से  मल्लीताल स्थित बीडी पाण्डे चिकित्सालय में बन रहे बच्चों के ईलाज के लिए चिर्ल्डन वार्ड को एक आकर्षण के साथ उनके वातावरण में ढालने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।
जिसमें वहं के परदों व बेड शीट, दीवारों में कार्टून व टेडीबेयर की तस्वरों के साथ प्रदर्शित किया जा रहा है। जिससे वहॉ पर  ईलाज हेतु आने वाले बच्चों को अपने घर का जैसा वातावरण मिले साथ ही बच्चों के खेलने के लिए एक मिनी प्ले-स्टेशन की सुविधा वार्ड में ही बनाई जा रही है। जहॉ बच्चों को मन बहलाने के लिए कुछ खिलौने की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।
एसडीएम प्रतीक जैन ने बताया कि अब तक बीडी पाण्डे चिकित्सालय में कुल 07 बेड की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है साथ ही बच्चों के वार्ड के दीवारों में पेंटिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। इससे यहॉ के इलाज के लिए भर्ती बच्चों को एक सुन्दर माहौल के साथ खुशनुमा का एहसास मिलेगा।

संबंधित समाचार