सुल्तानपुर: इस वजह के चलते ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर विराजमान होंगे हनुमान जी
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर जिले में एक ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर पदाधिकारी नहीं बल्कि हनुमान जी विराजमान होंगे। यह ब्लॉक कादीपुर तहसील के करौंदी कला ब्लॉक है। जहां से सर्वेश मिश्रा की छत्रछाया में विजय गौतम निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गये है। सर्वेश मिश्रा ने शपथ ग्रहण के दौरान ऐलान किया कि हमारी जो जीत हुई …
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर जिले में एक ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर पदाधिकारी नहीं बल्कि हनुमान जी विराजमान होंगे। यह ब्लॉक कादीपुर तहसील के करौंदी कला ब्लॉक है। जहां से सर्वेश मिश्रा की छत्रछाया में विजय गौतम निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गये है। सर्वेश मिश्रा ने शपथ ग्रहण के दौरान ऐलान किया कि हमारी जो जीत हुई है ये पवन पुत्र हनुमान जी की देन है। इसी वजह से ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर भी हनुमान जी का अधिकार है। मिश्रा ने कहा कि हनुमान जी के आशीर्वाद से ही वह जनसेवा का कार्य करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। हनुमान जी की कृपा से ही ब्लॉक प्रमुखी हमें प्राप्त हुई है।
जिला मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूर कादीपुर तहसील में स्थित है यह करौदी कला ब्लॉक। ब्लॉक प्रमुख चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी की भी अटूट श्रद्धा इस तीर्थ स्थल पर है। इसी बात को लेकर सर्वेश मिश्रा ने शपथ ग्रहण के बाद घोषणा की कि करौंदी कला ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर स्वयं नहीं बल्कि हनुमान जी बैठेंगे। सर्वेश मिश्रा ही वो शख्स है जो महावीरन धाम में 51 हजार दीपों की आरती हर वर्ष करवाते है। फिलहाल यह बात सुनकर आश्चर्य जरूर हो रहा होगा, लेकिन ये बात सच है। वहीं ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर हुनमान जी के बैठने की खबर पूरे प्रदेश में सुर्खियों में छाई हुई है।
