उत्तराखंड में बढ़ी नगर पंचायत और नगर निकायों की संख्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में नए नगर निकायों के गठन को लेकर चल रही कवायद के बीच शासन ने शुक्रवार को चार नई नगर पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी। नवगठित नगर पंचायतों में थलीसैंण, ढंडेरा, लालपुर व गरुड़ शामिल हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में नगर निकायों की संख्या बढ़कर 94 …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में नए नगर निकायों के गठन को लेकर चल रही कवायद के बीच शासन ने शुक्रवार को चार नई नगर पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी। नवगठित नगर पंचायतों में थलीसैंण, ढंडेरा, लालपुर व गरुड़ शामिल हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में नगर निकायों की संख्या बढ़कर 94 हो गई है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही कुछ और नगर निकायों के गठन का भी एलान कर सकती है।

नगरीय स्वरूप ले चुके ग्रामीण क्षेत्रों को लंबे समय से नगर निकायों का दर्जा देने की मांग उठती आ रही है। इस कड़ी में पूर्व में नौ नगर निकायों के प्रस्ताव विभिन्न जिलों से शासन को उपलब्ध हुए थे। इनमें से अब गढ़वाल मंडल के अंतर्गत थलीसैंण (पौड़ी), ढंडेरा (हरिद्वार), लालपुर (ऊधमसिंह नगर) व गरुड़ (बागेश्वर) को नगर पंचायत का दर्जा देते हुए इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। थलीसैंण नगर पंचायत में ग्राम कैन्यूर व तोक मैरुआ के 531.589 हेक्टेयर क्षेत्र को शामिल किया गया है। यहां की आबादी 2982 है। थलीसैंण तहसील मुख्यालय भी है। इसी तरह हरिद्वार जिले के अंतर्गत रुड़की में ढंडेरा को नगर पंचायत बनाया गया है। इसकी जनसंख्या 23257 और क्षेत्रफल 354.145 हेक्टेयर है।

लालपुर नगर पंचायत की आबादी 3675 है, जबकि क्षेत्रफल 212.614 हेक्टेयर। नगर पंचायत गरुड़ में बयालीसेरा, स्याल्दे, भकुनखोला, गढ़सेर, टानीखेत, नौधर, सिल्ली, फुलवाड़ीगूंठ, दशौनी, पाये गांवों को पूर्ण अथवा आंशिक रूप से शामिल किया गया है। इनकी आबादी 5002 और क्षेत्रफल 245.482 हेक्टेयर है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका