किच्छा: शहीद देव के नाम से जाना जाएगा गांव का इंटर कॉलेज – सीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री बनने के बाद जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए पुष्कर सिंह धामी ने दूसरे दिन नगला (पंतनगर) पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान खिलाड़ियों द्वारा आयोजित साइकिल रैली को उन्होंने हरी झंडी दिखाई और खुद भी कुछ दूरी तक युवाओं के साथ साइकिल चलाई। इससे पूर्व सीएम के यहां …

किच्छा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री बनने के बाद जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए पुष्कर सिंह धामी ने दूसरे दिन नगला (पंतनगर) पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान खिलाड़ियों द्वारा आयोजित साइकिल रैली को उन्होंने हरी झंडी दिखाई और खुद भी कुछ दूरी तक युवाओं के साथ साइकिल चलाई। इससे पूर्व सीएम के यहां पहुंचने पर क्षेत्रीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

जिला भ्रमण के दूसरे दिन सीमए पुष्कर सिंह धामी का काफिला शनिवार सुबह सबसे पहले नगला (पंतनगर) पहुंचा। सीएम को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह नजर आया। यहां सीएम ने जन संबोधन में कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद नगला वासियों के घरों को उजाड़ने की जो तलवार स्थानीय लोगों पर लटकी हुई है, प्रदेश सरकार उसका समाधान निलकाने के प्रयास कर रही है। हाईकोर्ट का सम्मान करते हुए नगला वासियों को राहत प्रदान की जाएगी।

इस संबंध में उन्होंने मुख्य सचिव को जरूरी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। साइकिल रैली के बाद सीएम का काफिला शांतिपुरी गेट, आनंदपुर गेट होते हुए हल्द्वानी मार्ग स्थित शहीद देव बहादुर स्मृति द्वार पहुंचा। यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने ग्राम गोरीकला निवासी शहीद देव बहादुर के बलिदान को नमन कर उनकी याद में बनाए गए स्वागत द्वार एवं शहीद देव बहादुर थापा की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने ग्राम स्थित इंटर कॉलेज का नाम शहीद देव बहादुर के नाम से रखने की घोषणा भी की। उन्होंने शहीद के पिता शेर सिंह थापा और अन्य पिरजनों का हाल भी जाना।

इसके बाद सीएम ग्राम नारायणपुर स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और यहां भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा, भाजपा नेता अजय तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, भाजपा नेता लवी सहगल, भाजयुमो कुमाऊं मंडल सह संयोजक विवेक दीप सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इससे पूर्व सीएम ने टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग कर रहे भारतीय खिलाड़ियों को चीयरअप करने के लिए पंतनगर विवि परिसर में आयोजित सेल्फी प्वाइंट एवं साइकिल रैली का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उद्घाटन किया। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह सहित तमाम पदाधिकारियों ने सीएम को बुके और उत्तराखंड ओलंपिक का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

सीएम ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार खेलों एवं खिलाड़ियों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करेगी। यहां रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, डीएम रंजना राजगुरु, सीडीओ हिमांशु खुराना, एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, कलक्ट्रेट प्रभारी विवेक प्रकाश, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के डॉ. नागेंद्र शर्मा, विकास किरौला, कौशल किशोर, हीरालाल सागर, सुनीता पांडे, कविता, सुधीश कुमार, बबीता आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार