कालाढूंगी: जनता ने की शिकायत, निरीक्षण करने पहुंचे विधायक प्रतिनिधि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कालाढूंगी, अमृत विचार। कालाढूंगी विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने छड़ायल की निर्माणाधीन दिव्य रत्न कॉलोनी और गोविन्दपुर गढ़वाल के मुख्य मार्ग का लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी साथ निरीक्षण किया। ये मार्ग शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण द्वारा वित्त पोषित है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि …

कालाढूंगी, अमृत विचार। कालाढूंगी विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने छड़ायल की निर्माणाधीन दिव्य रत्न कॉलोनी और गोविन्दपुर गढ़वाल के मुख्य मार्ग का लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी साथ निरीक्षण किया। ये मार्ग शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण द्वारा वित्त पोषित है।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने मार्ग निर्माण में जनता की शिकायतों का संज्ञान लेकर उनको ठीक करने के निर्देश विभाग को दिए। जनता ने जल भराव की शिकायत करते हुए विधायक प्रतिनिधि से मार्ग का निरीक्षण करने का अनुरोध किया था। आज निरीक्षण में सहायक अभियंता विनोद सनवाल, कनिष्क अभियंता सुरेन्द्र मर्तोलिया, आनन्दी बिष्ठ, गौरव जोशी, राजू पांडेय, पंकज मलरा समेत स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार