हल्द्वानी: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, सड़क पर मिला शव
अमृत विचार, हल्द्वानी। बनबसा निवासी एक अधेड़ की यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह घर से इलाज कराने भवाली रवाना हुआ था। लेकिन उसका शव यहां हल्द्वानी में टनकपुर रोड पर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है। शनिवार सुबह …
अमृत विचार, हल्द्वानी। बनबसा निवासी एक अधेड़ की यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह घर से इलाज कराने भवाली रवाना हुआ था। लेकिन उसका शव यहां हल्द्वानी में टनकपुर रोड पर पड़ा हुआ मिला।
पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है। शनिवार सुबह राहगीरों ने टनकपुर रोड में शव की सूचना पुलिस को दी। बनभूलपुरा थाना पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया गया।
मृतक की शिनाख्त बनबसा निवासी 42 वर्षीय जगत सिंह के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पता चला कि मृतक बनबसा से भवाली इलाज कराने आया था।
लेकिन हल्द्वानी में उसकी मौत किस कारण और किन हालातों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ होगी और पुलिस जांच की दिशा भी तय होगी।
