कालाढूंगी: पुलिस चेकिंग बनी दुकानदारों के जी का जंजाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कालाढूंगी, अमृत विचार। नैनीताल-बाजपुर-रामनगर मार्ग में हर छुट्टी वाले दिन शनिवार व रविवार को घूमने आ रहे पर्यटकों की गाड़ियों से लंबा जाम लग रहा है। गर्मी में जाम लगने के कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। इधर, पुलिस की चेकिंग से दुकानदारों में आक्रोश है। जिस जगह पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है, …

कालाढूंगी, अमृत विचार। नैनीताल-बाजपुर-रामनगर मार्ग में हर छुट्टी वाले दिन शनिवार व रविवार को घूमने आ रहे पर्यटकों की गाड़ियों से लंबा जाम लग रहा है। गर्मी में जाम लगने के कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। इधर, पुलिस की चेकिंग से दुकानदारों में आक्रोश है। जिस जगह पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है, वहीं दर्जनों दुकानें हैं और जाम के कारण दुकानदारी प्रभावित हो रही है। दुकानदारों की मांग की चेकिंग अभियान हर शनिवार रविवार को केम कॉर्बेट पास अभियान चलाया जाए ।

बहरहाल, ये पुलिस ये सारी मशक्कत कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए की जा रही है। तो अगर आप भी नैनीताल या पहाड़ों पर घूमने जा रहे हैं तो कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अवश्य लेकर आएं। अन्यथा आपको भी नैनीताल नहीं जाने दिया जाएगा। चूंकि पुलिस शनिवार और रविवार इसलिए चेकिंग करती है।

क्योंकि ये छुट्टी दे दिन होते हैं और दिल्ली नजदीक होने के कारण सैलानी बड़ी संख्या में नैनीताल पहुंचते हैं। यही वजह है कि कालाढूंगी के नैनीताल तिराहे पर दिन भर सैलानियों की भीड़ दिखाई देती है और यहीं कालाढूंगी पुलिस कोरोना निगेटिव रिपोर्ट, ई-पास चेक करती है।

संबंधित समाचार