देहरादून: किस बात से नाराज होकर हरक ने अपना मंत्रालय छोड़ने की कही बात…जानें क्या है वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत अपना मंत्रालय छोड़ना चाहते हैं। ऐसा इसलिए है कि उनके बार-बार कहने के बावजूद भी उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल को उनके पद से हटाया नहीं जा रहा। इससे नाराज होकर हरक ने अपना मंत्रालय छोड़ने की पेशकश …

देहरादून, अमृत विचार। श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत अपना मंत्रालय छोड़ना चाहते हैं। ऐसा इसलिए है कि उनके बार-बार कहने के बावजूद भी उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल को उनके पद से हटाया नहीं जा रहा। इससे नाराज होकर हरक ने अपना मंत्रालय छोड़ने की पेशकश की है।

मालूम हो कि श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल के बीच लंबे समय से विवाद बना हुआ है। रावत ने तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ये तक कह दिया है कि अगर सत्याल अधिक काबिल हैं, तो उन्हें ही श्रम मंत्री बना दिया जाए।

बता दें कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्रम मंत्री हरक सिंह रावत ही देख रहे थे, लेकिन पिछले साल अक्टूबर में तत्कालीन त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में हरक से यह जिम्मा वापस लेते हुए श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल को कर्मकार कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया गया। सत्याल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबी हैं। तब से श्रम मंत्री और बोर्ड के अध्यक्ष सत्याल के बीच रार थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों ही एक दूसरे पर जुबानी हमले करने से बाज नहीं आते।

संबंधित समाचार