‘पठान’ में हैरतअंगेज एक्शन सीन करेंगी दीपिका पादुकोण, इन कलाकारों के साथ आएंगी नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान’ में हैरतअंगेज एक्शन सीन करती नजर आयेंगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म पठान में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण,जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया की अहम भूमिका है। ‘पठान’ में दीपिका हैरतअंगेज एक्शन सीन करती नजर आयेंगी।यह पहली बार होगा जब दीपिका …

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान’ में हैरतअंगेज एक्शन सीन करती नजर आयेंगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म पठान में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण,जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया की अहम भूमिका है।

Deepika Padukone

‘पठान’ में दीपिका हैरतअंगेज एक्शन सीन करती नजर आयेंगी।यह पहली बार होगा जब दीपिका पादुकोण भारतीय स्क्रीन पर इस लेवल का एक्शन सीन कर रही हैं। दीपिका पादुकोण ने इससे पूर्व हॉलीवुड ‘ट्रिपल एक्स रिटर्न ऑफ जेडर केज’ में अपने पावर पैक्ड एंट्री सीन से फैन्स को हैरान कर दिया था।

बताया जा रहा है कि ‘दीपिका फिलहाल पठान के लिए हाई ऑक्टेन एक्शन दृश्यों की शूटिंग कर रही हैं। दीपिका ने इसके लिए इंटेंस तैयारी की है। दीपिका को ‘पठान में एक्शन अवतार में देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।

रजनीकांत के साथ काम करेंगी दीपिका पादुकोण
मुंबई। दीपिका पादुकोण दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत के साथ काम करती नजर आ सकती है। दीपिका पादुकोण इन दिनों दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास के साथ काम कर रही है। इस फिल्म के बाद दीपिका पादुकोण की जोड़ी रजनीकांत के साथ बन सकती है।

Rajinikanth's health Update: कैसी है सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन | Rajinikanth health Update: blood pressure of actor is under control than yesterday know details - Hindi Oneindia

कहा जा रहा है कि अन्नाथे के बाद रजनीकांत अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में हैं,जिसे कन्नुम कन्नुम कोल्लैयादिथाली के निर्देशक देशसिंह पेरियासाम्य बना रहे हैं। इस फिल्म को थलाइवा 169 कहा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए निर्माताओं की पहली पसंद दीपिका पादुकोण हैं और उन्हें इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। यदि सबकुछ सही रहा तो रजनीकांत और दीपिका की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाती नजर आ सकती है।

संबंधित समाचार