हल्द्वनी: एनएसयूआई ने किया एमबीपीजी कॉलेज में विरोध प्रदर्शन
हल्द्वानी, अमृत विचार। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एमबीपीजी महाविद्यालय में सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश सरकार ने राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में शिक्षकों व छात्रों की सीटों में कटौती की है। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एमबीपीजी महाविद्यालय में सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश सरकार ने राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में शिक्षकों व छात्रों की सीटों में कटौती की है।
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में 75 शिक्षकों के पद घटाकर उनका स्थानांतरण कर दिया है, जिसमें अकेले एमबीपीजी महाविद्यालय से 51 शिक्षक हैं। इस स्थिति में महाविद्यालयों में छात्रों की सीटें भी घटी हैं। शिक्षकों की सीटें घटने से शिक्षा की गुणवत्ता भी घटेगी और महाविद्यालय में सीटें कम होने से छात्रों को प्रवेश लेने में समस्या का सामना करना पड़ेगा।
इस दौरान हर्षिता पांडे, भावना पलरिया, कॉलेज इकाई अध्यक्ष सचिन, विधानसभा अध्यक्ष अमन गुप्ता, संजय जोशी, रक्षित बिष्ट, नाजिम अंसारी, अमन अलबि , पवन बिष्ट, तिरलोचन आदि मौजूद रहे।
