हल्द्वानी: 31 जुलाई से होंगे अंडर-16 के क्रिकेट ट्रॉयल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार।  जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के निर्देशन में अंडर-16 की ट्रॉयल प्रक्रिया 31 जुलाई व एक अगस्त को होगी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि बारिश को देखते हुए तिथि में बदलाव किया गया है। क्रिकेट ट्रॉयल गट्स एंड ग्लोरी मैदान कमलुवागांजा में …

हल्द्वानी, अमृत विचार।  जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के निर्देशन में अंडर-16 की ट्रॉयल प्रक्रिया 31 जुलाई व एक अगस्त को होगी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि बारिश को देखते हुए तिथि में बदलाव किया गया है। क्रिकेट ट्रॉयल गट्स एंड ग्लोरी मैदान कमलुवागांजा में होंगे।

जिले के अंडर-16, अंडर-23 व ओपन वर्ग के खिलाड़ी जो इसमें प्रतिभाग करना चाहते हैं। वह निर्धारित तिथि के अनुसार सुबह आठ बजे से गड्स एंड ग्लोरी मैदान कमलुवागांजा पहुंच कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

संबंधित समाचार