हल्द्वानी: इस साल मलेरिया से राहत, केवल मिले चार मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। इस साल अभी तक मलेरिया से राहत मिली हुई है। जिले में अभी तक मलेरिया के केवल चार मरीज ही मिले हैं। जबकि सामान्य दिनों में जुलाई में मलेरिया काफी लोगों को अपनी चपेट में ले लेता था। नैनीताल जिले में इस साल मच्छरों से होने वाले रोगों से राहत है। एक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। इस साल अभी तक मलेरिया से राहत मिली हुई है। जिले में अभी तक मलेरिया के केवल चार मरीज ही मिले हैं। जबकि सामान्य दिनों में जुलाई में मलेरिया काफी लोगों को अपनी चपेट में ले लेता था।

नैनीताल जिले में इस साल मच्छरों से होने वाले रोगों से राहत है। एक माह में मलेरिया के चार मरीज सामने आए हैं। इनका उपचार करके इन्हें ठीक कर दिया गया है। मलेरिया के आतंक के लिए पहचान रखने वाला भौर्सा गांव में इस साल मलेरिया का कोई मरीज अभी नहीं मिला है। जबकि यहां पर मलेरिया नियंत्रण के लिए टीम को भेजना पड़ता था।

जिला संक्रामक रोग विश्लेषक एनके कांडपाल का कहना है कि इस साल मच्छरों से होने वाली बीमारियां नियंत्रण में हैं। उनका कहना है कि कोरोना की वजह से लोगों की गतिविधियां कम हैं। इस वजह से भी मलेरिया के मरीजों में कमी आई है। राहत की बात है कि अभी तक डेंगू का भी कोई मरीज नहीं मिला है।

संबंधित समाचार