बनबसा: पर्यावरण मित्रों की हड़ताल थमी, काम पर लौटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनबसा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री से मिले आश्वासन के बाद पर्यावरण मित्रों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया। इसके बाद पर्यावरण मित्र काम पर लौट आए और उन्होंने नगर में जगह-जगह लगे कूड़े ढेरों को हटाया। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर पर्यावरण मित्र मांगों को लेकर 19 …

बनबसा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री से मिले आश्वासन के बाद पर्यावरण मित्रों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया। इसके बाद पर्यावरण मित्र काम पर लौट आए और उन्होंने नगर में जगह-जगह लगे कूड़े ढेरों को हटाया।
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर पर्यावरण मित्र मांगों को लेकर 19 जुलाई से कार्य बहिष्कार कर नगर पंचायत कार्यालय में धरने पर बैठे थे।

पर्यावरण मित्रों ने बताया कि उनके प्रदेशाध्यक्ष राहत मसी की शहरी विकास मंत्री विनोद कुमार सुमन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांगों को लेकर वार्ता हुई, जिसमें मांगों को लेकर सकारात्मक रुख मिलने पर उन्होंने कार्य बहिष्कार को स्थगित कर दिया है। कहा है कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो वे लोग फिर से आंदोलन शुरू करेंगे।

इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय में सभी पर्यावरण मित्रों ने शाखाध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर एवं महामंत्री सनी देवल वाल्मीकि का माल्यार्पण किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नगर की सफाई का कार्य शुरू किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी प्रियंका रैक्वाल, सहायक लेखाकार सतीश कुमार, सभासद रेखा देवी, नन्हे लाल वाल्मीकि, विजयपाल वाल्मीकि, राजपाल वाल्मीकि, सुनील वाल्मीकि, लक्ष्मी देवी, सोनी देवी, नीलम देवी, शानू देवी, कमलेश देवी, अभिषेक, करन, नरेश विश्वकर्मा, महेंद्र पाल, अभय कुमार, अरूण कुमार, सौरभ वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि, राजकिरण वाल्मीकि आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार