हल्द्वानी: काठगोदाम से देहरादून जनरथ एसी बस सेवा शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो में बुधवार से देहरादून को वाया रामनगर जनरथ (एसी) सेवा शुरू हो गई है। जिससे यात्रियों को राहत मिलने की खबर है। काठगोदाम डिपो के सहायक महाप्रबंधक सुरेश चौहान ने बताया की हल्द्वानी से ये बस रात 9:30 बजे और देहरादून आईएसबीटी से ये बस 9:45 …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो में बुधवार से देहरादून को वाया रामनगर जनरथ (एसी) सेवा शुरू हो गई है।

जिससे यात्रियों को राहत मिलने की खबर है। काठगोदाम डिपो के सहायक महाप्रबंधक सुरेश चौहान ने बताया की हल्द्वानी से ये बस रात 9:30 बजे और देहरादून आईएसबीटी से ये बस 9:45 सुबह चलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि यात्री अपनी सीट ऑनलाइन माध्यम से बुक करा सकता है। हल्द्वानी से देहरादून का किराया 578 है, जबकि हरिद्वार का किराया 462 है। कम किराये में यात्री आरामदायक सफर का आनंद ले सकता है।

संबंधित समाचार