नैनीताल: सरोवर नगरी में हुई मूसलाधार बारिश, पर्यटकों ने उठाया लुत्फ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी के चलते सरोवर नगरी व उसके आसपास देर रात्रि से लगातार मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जो बुधवार को भी जारी रही। आसमान में घना कोहरा छाया रहा। बारिश और कोहरे के चलते पर्यटक होटल में ही दुबके रहे। बता दें कि 27 जुलाई से विधुत विभाग की …

नैनीताल, अमृत विचार। मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी के चलते सरोवर नगरी व उसके आसपास देर रात्रि से लगातार मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जो बुधवार को भी जारी रही। आसमान में घना कोहरा छाया रहा। बारिश और कोहरे के चलते पर्यटक होटल में ही दुबके रहे।

बता दें कि 27 जुलाई से विधुत विभाग की हड़ताल चल रही थी, जिसके चलते आधे सरोवर नगरी व उसके आसपास विधुत आपूर्ति पूर्ण तरह बाधित हो गई। बुधवार को भी कई घरों में विधुत आपूर्ति बाधित हो रही। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पर्यावरण मित्रों की हड़ताल खत्म होने के साथ कूड़े के ढेर उठा दिए गए, लेकिन कई जगह नालियों के बंद हो जाने से बारिश का पानी सड़कों भरा रहा।

जनपद नैनीताल में दो मार्ग आवाजाही के लिए बन्द हुए हैं। जबकि अन्य स्थानों पर पत्थरों का लुढ़कना जारी है। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना का समाचार नही मिला हुआ है।

संबंधित समाचार