बरेली: नगर निगम ने चलाया अवैध कब्जे हटाने का अभियान, उलझे दुकानदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कर्मचारी नगर चौराहे के पास नगर निगम की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाए। कई घंटे चली कार्रवाई में खोखे वालों के साथ फड़ पर अतिक्रमण किए दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। कुछ लोगों ने नगर निगम के प्रवर्तन दल से उलझने की भी कोशिश की लेकिन …

बरेली, अमृत विचार। कर्मचारी नगर चौराहे के पास नगर निगम की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाए। कई घंटे चली कार्रवाई में खोखे वालों के साथ फड़ पर अतिक्रमण किए दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। कुछ लोगों ने नगर निगम के प्रवर्तन दल से उलझने की भी कोशिश की लेकिन निगम टीम ने उनकी एक नहीं सुनी, पूरी कार्रवाई के बाद ही वापस गई।

वार्ड नंबर-55 सैदपुर हॉकिन्स में मेगा ड्रीम कॉलोनी के पास बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हो गया था। इसमें बड़ी संख्या में दुकानदारों के अवैध कब्जे भी शामिल थे। फुटपाथ पर कब्जा होने से सड़क पर चलना तक मुश्किल हो रहा था। कई दुकानदारों ने फुटपाथ पर तीन से चार फुट तक टिनशेड बनाकर कब्जा कर लिया और आगे की जगह को भी ऊंचा कर लिया। इस कारण बारिश का पानी सड़क पर भर रहा था।

फुटपाथ पर कब्जा होने और सड़क पर जलभराव की वजह से यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। मेयर के पास शिकायत पहुंची तो उन्होंने कब्जा हटाने के निर्देश दिए। इस पर अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जयपाल सिंह पटेल के साथ नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान सड़क पर सब्जी, फल, मोमोज, फास्ट फूड, आइसक्रीम आदि दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण साफ किए गए।

कई दुकानदारों के खोखे भी हटाए गए। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोग नगर निगम की टीम से उलझने लगे लेकिन बाद में उन्हें समझाकर शांत कर दिया गया। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कई और जगहों पर कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि फुटपाथ व सड़कों को अतिक्रमणमुक्त किया जा सके।

इसे भी पढ़ें… 

बरेली: ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में 75 फीसदी से ज्यादा आवेदक फेल, पढ़े-लिखे लोग नहीं कर पा रहे पास

संबंधित समाचार