हल्द्वानी: सिविल इंजीनियर की संदिग्ध मौत की होगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हिमालयी फार्म में तीन माह पूर्व उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी सिविल इंजीनियर की संदिग्ध मौत हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई है। इंजीनियर के पिता ने बेटे की मौत पर सवाल उठाए हैं। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंजीनियर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हिमालयी फार्म में तीन माह पूर्व उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी सिविल इंजीनियर की संदिग्ध मौत हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई है। इंजीनियर के पिता ने बेटे की मौत पर सवाल उठाए हैं। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इंजीनियर के पिता का कहना है कि बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता था। उसके पास आत्मघाती कदम उठाने की कोई ठोस वजह नहीं थी। घरवालों को भी अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं है। उन्होंने इंजीनियर की संदिग्ध मौत पर सवाल उठाए और संदेह जताया। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पिता की शिकायत के आधार पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

उल्लेखनीय है कि एक निजी कंपनी में कार्यरत सिविल इंजीनियर शिवेंद्र तिवारी की इसी वर्ष 19 अप्रैल को संदिग्ध रूप से मौत हो गई थी। उसका शव किराए के आवास में फंदे से लटका मिला था। अगले दिन परिजनों को घटना की सूचना मिली थी। इंजीनियर के पिता राजीव कुमार तिवारी ने घटना पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि शिवेंद्र आत्महत्या नहीं कर सकता। या तो किसी ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया या फिर हत्या कर लटका दिया। कोतवाल मनोज रतूड़ी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार