अल्मोड़ा: एक सप्ताह के अंदर हटाएं सड़कों से निष्प्रयोज्य वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। सड़क हादसों को रोकने के लिए हमें गंभीरता प्रयास करने होंगे। अधिकारी इसके लिए सबसे पहले एक सप्ताह के अंदर सड़कों के किनारे खड़े निष्प्रयोज्य वाहनों को यहां से हटाएं। साथ ही एनएच के अधिकारी सड़कों पर लगे अवैध होर्डिंग्स को हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। सड़क हादसों को रोकने के लिए हमें गंभीरता प्रयास करने होंगे। अधिकारी इसके लिए सबसे पहले एक सप्ताह के अंदर सड़कों के किनारे खड़े निष्प्रयोज्य वाहनों को यहां से हटाएं। साथ ही एनएच के अधिकारी सड़कों पर लगे अवैध होर्डिंग्स को हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति हमें गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। तभी सड़क हादसों को रोका जा सकेगा और आम आदमी सड़कों पर अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकेगा।

उन्होंने अधिकारियों को फुटपाथों पर किए गए अवैध अतिक्रमण तत्काल हटाने को कहा। लक्ष्मेश्वर में क्षतिग्रस्त गैस गोदाम मार्ग को दुरुस्त करने, तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले लोगों से सख्ती से निपटने और बरसात के मौसम को देखते हुए सड़कों के किनारे बहने वाले खतरनाक नालों को चिन्हित कर वहां बोर्ड लगाने के निर्देश भी डीएम ने अधिकारियों को दिए।

बैठक में शहर से विकास भवन व नवीन कलक्ट्रेट तक शटल सेवा शुरू करने और रानीखेत में ई रिक्शा संचालन की संभावना तलाशने पर भी बैठक में मंथन किया गया। आनंद बगडवाल, गिरीश मेहरोत्रा, रीता दुर्गापाल, आरटीओ शैलेष तिवारी, डॉ. गुरुदेव सिंह, सीओ मातबर सिंह, एआरटीओ केसी पलड़िया, श्याम सुंदर, राकेश जोशी समेत अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार