हल्द्वानी: एक अगस्त तक पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की संभावना
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में बारिश का दौर लगातार जारी है। मैदानी समेत पहाड़ी इलाकों में बारिश से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी इलाकों में बारिश से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं पर्वतीय इलाकों में बारिश से कई मार्ग बाधित हो गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में बारिश का दौर लगातार जारी है। मैदानी समेत पहाड़ी इलाकों में बारिश से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी इलाकों में बारिश से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं पर्वतीय इलाकों में बारिश से कई मार्ग बाधित हो गए हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहेगी। नैनीताल, उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर व पिथौरागढ़ आदि जिलों में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट के तहत भारी बारिश से लोगों को सतर्क व नदियों के किनारे रह रहे लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है।
नैनीताल जिले के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश जारी है। मैदानी इलाकों में गुरुवार सुबह बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले दिनों से हो रही बारिश से मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।
वहीं जिले के पहाड़ी इलाकों में कोहरा व बारिश से कई मार्ग बाधित होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें जिले के तीन ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 व नैनीताल का अधिकतम 24 और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 15 डिग्री रिकार्ड किया।
जिले के मोटर मार्ग बाधित
कोटाबाग – पांडेगांव रानीकोटा
एचएमटी – रानीबाग मोटर मार्ग
भंडारपानी – पाटकोट
