हल्द्वानी: पिकअप खाई में गिरी चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ की ओर जा रही पिकअप बेकाबू होकर गौला नदी किनारे खाई में गिर गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर चालक का शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार सूरज कुमार (24 वर्ष) पुत्र राजकुमार निवासी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ की ओर जा रही पिकअप बेकाबू होकर गौला नदी किनारे खाई में गिर गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर चालक का शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के अनुसार सूरज कुमार (24 वर्ष) पुत्र राजकुमार निवासी गुरुवार की सुबह करीब दस बजे काठगोदाम वाहन संख्या यूके 04 2942 से पहाड़ की ओर जा रहा था। इस बीच रानीबाग में चित्रशिला घाट के समीप  संकरी सड़क पर वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से 50 फिट नीचे खाई में गिर गया। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका और 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

संबंधित समाचार