टनकपुर: भाजपा अल्पसंख्यक जिला महामंत्री सहित कई कार्यकर्ताओं ने पकड़ा हरदा का हाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री मुस्तफा हसन समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा से नाता तोड़कर कांग्रेस का दामन पकड़ लिया है।भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए कई कार्यकर्ता देहरादून पहुंचे जहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर उनसे मिले। इन कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम को टनकपुर आगमन पर सैकड़ों लोगों …

टनकपुर, अमृत विचार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री मुस्तफा हसन समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा से नाता तोड़कर कांग्रेस का दामन पकड़ लिया है।भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए कई कार्यकर्ता देहरादून पहुंचे जहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर उनसे मिले। इन कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम को टनकपुर आगमन पर सैकड़ों लोगों को भी कांग्रेस पार्टी में शामिल करने का भी दावा कर उन्हें आश्वस्त किया है।

चम्पावत यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में टनकपुर से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री मुस्तफा हसन मोर्चा के ही जिला मीडिया प्रभारी इरशाद अंसारी, अनवर हुसैन, सरताज कुरैशी,आसिफ हुसैन, आशीष यादव, इलियास अहमद अन्य कार्यकर्ता पूर्व सीएम हरीश रावत से देहरादून में उनके आवास में मिले इस दौरान पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल व कांग्रेसी नेता श्रीमन गुप्ता भी मौजूद रहे।

इधर देहरादून से लौट कर आए भाजपा से नाता तोड़ने वाले मुस्तफा हुसैन ने बताया कि भाजपा की नीति और भाजपा प्रतिनिधि द्वारा अल्पसंख्यकों की उपेक्षा किए जाने से दुखी होकर ही उन्हें व अन्य कार्यकर्ताओं को भाजपा का दामन छोड़ना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने पूर्व सीएम को भरोसा दिलाया है कि टनकपुर आगमन पर उनके समक्ष सैकड़ों क्षेत्र के लोगों को कांग्रेश पार्टी में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा उन्हें और अन्य कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। पूर्व सीएम के समक्ष उन्होंने क्षेत्र की तमाम समस्याओं को गिनाते हुए उनके निस्तारण की भी पुरजोर मांग उनके समक्ष की गई है।

संबंधित समाचार