खटीमा: दो पक्षों में मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के झनकट बेरीघाट में दो पक्षों में मारपीट से अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस के अनुसार एक पक्ष के किच्छा के वार्ड संख्या 3 निवासी हरीश कुमार ने आरोप लगाया है कि 21 जुलई व 27 …
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के झनकट बेरीघाट में दो पक्षों में मारपीट से अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार एक पक्ष के किच्छा के वार्ड संख्या 3 निवासी हरीश कुमार ने आरोप लगाया है कि 21 जुलई व 27 जुलाई की रात करीब 8 बजे आरोपी बेरीघाट झनकट निवासी चमन, नरेंद्र, छोटा व लक्ष्मी ने बेरीघाट झनकट में उसके साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी।
कोतवाली पुलिस ने धारा 323,506 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना एसआई ललित मोहन रावल को सौंपी है।
