नैनीताल: ज्योलीकोट में 21 लोगों ने किया रक्तदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ज्योलीकोट, अमृत विचार। बीडी पांडे चिकित्सालय नैनीताल की ओर से गुरुवार को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ प्रियांशु श्रीवास्तव, डॉ. भानुप्रिया व डॉ पल्लवी ने बताया कि एक रक्तदान तीन लोगों की जान बचा सकता है इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने वालों में …

ज्योलीकोट, अमृत विचार। बीडी पांडे चिकित्सालय नैनीताल की ओर से गुरुवार को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ प्रियांशु श्रीवास्तव, डॉ. भानुप्रिया व डॉ पल्लवी ने बताया कि एक रक्तदान तीन लोगों की जान बचा सकता है इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए।

रक्तदान करने वालों में जिला संघ कार्यवाह रमेश जीना, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख भीमताल हिमांशु पांडे, प्रधान अमित कुमार, रजनी रावत, हरगोविंद रावत, मनोज कुमार, लता शाह, सोनू, चौकी इंचार्ज जोगा सिंह, कांस्टेबल संतोष पांडे, जीवन रजवार, मोनू, गोपाल नेगी समेत 21 लोगों ने रक्तदान किया। पीएचसी में 18 और 45+का वैक्सीनेशन भी किया गया। इस दौरान रजनीश मिश्रा, कमल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार